'आप' को क्यों नहीं बनाया गया दिल्ली शराब नीति केस में आरोपी?: ईडी से सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछा है कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली शराब नीति घोटाले से कथित तौर पर लाभ पहुंचाया गया तो पार्टी को इस केस में आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। कोर्ट ने इस केस में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।