'आप' को मिले राष्ट्रीय दर्जे के बाद अब कौन-कौनसे दल हैं राष्ट्रीय दल?
भारत चुनाव आयोग के अनुसार, देश में अब 6 पार्टियों के पास राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा है। इनमें केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अलावा कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और मेघालय में सत्तारूढ़ नैशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल हैं। वहीं, दिल्ली व पंजाब में सत्तारूढ़ 'आप' भी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी बन गई है।