आप क्रीज़ पर हों तो इंडिया सेफ रहता है: कोहली के 35वें जन्मदिन पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर पूर्व क्रिकेटर व पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, जब आप क्रीज़ पर हों तब इंडिया सेफ रहता है। उन्होंने ट्वीट किया, "किंग (कोहली) को जन्मदिन की शुभकामनाएं। असंभव रिकॉर्ड्स को तोड़ते रहिए...पूरे देश की प्रेरणा बने रहिए। आपके साथ खेलना हमेशा आनंददायक रहा।"