आप घटिया हो: बेटी के टिक-टॉक इस्तेमाल करने का ज़िक्र करने पर रामास्वामी से निक्की हेली
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बीच एक डिबेट (बहस) के दौरान तीखी नोकझोंक हो गई। रामास्वामी ने हेली की बेटी द्वारा चीनी ऐप टिक-टॉक इस्तेमाल किए जाने का ज़िक्र किया। हेली ने कहा, "मेरी बेटी के बारे में बात मत करो...आप घटिया इंसान हो।"