आप चाहे किसी भी साइज़ के हों, लोग हमेशा बातें बनाते हैं: बॉडी शेमिंग पर सोनाक्षी
ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बॉडी शेमिंग को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि आप चाहे किसी भी साइज़ के हों लोग हमेशा बातें बनाते हैं। अपनी आगामी फिल्म 'डबल एक्सएल' में को-स्टार हुमा कुरैशी को लेकर सोनाक्षी ने कहा कि करियर की शुरुआत से ही हम दोनों को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा जो आज तक नहीं रुका है।