'आप' जहां जाती है, वहां भ्रष्टाचार खुद पहुंच जाता है: पंजाब के मंत्री की बर्खास्तगी पर बीजेपी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त करने पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "आप जहां-जहां जाती है, वहां भ्रष्टाचार खुद ही पहुंच जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं...2 प्रदेश, 2 स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचारी।"