आप ज़हरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं लेकिन बीजेपी पर नहीं: ममता बनर्जी
कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बीजेपी पर लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, "आप ज़हरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं लेकिन बीजेपी पर नहीं।"
मुख्यमंत्री ममता ने कहा, "बीजेपी के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियां, बीएसएफ और सीआईएसएफ काम कर रही हैं।"