आप जैसा न कोई था और न ही होगा: मैक मोहन की जयंती पर उनकी तस्वीर शेयर कर बेटी विनती
फिल्म 'शोले' में सांबा की भूमिका निभाने वाले दिवंगत ऐक्टर मैक मोहन की 84वीं जयंती पर उनकी बेटी व ऐक्ट्रेस विनती मैकिजानी ने रविवार को उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे हीरो...आप जैसा न कोई था...न होगा।" फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद मैक का 10 मई, 2010 को निधन हो गया था।