आप डर के साथ सिर्फ नाम बदल सकते हैं: इंडिया का नाम भारत किए जाने की खबरों पर प्रकाश राज
इंडिया का नाम भारत किए जाने की रिपोर्ट्स को लेकर ऐक्टर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "आप (बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार) डर के साथ सिर्फ नाम बदल सकते हैं, हम भारतीय गर्व के साथ आपको और आपकी सरकार को बदल सकते हैं।" वहीं, इस पर ऐक्टर जैकी श्रॉफ ने भी प्रतिक्रिया दी है।