आपातकाल के अत्याचारों को दिखाती है 'इमरजेंसी', पिता भी 2 वर्ष जेल में रहे: महाराष्ट्र CM
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म 'इमरजेंसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद कहा है, "यह हमारे इतिहास का ऐसा दौर था जब लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे...यह फिल्म आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को दिखाती है।" उन्होंने कहा, "उस समय मैं 5-6 साल का था और उस दौरान मेरे पिता 2 वर्ष तक जेल में रहे थे।"