आपातकाल के विरोध में संघर्ष करने वाले सभी सत्याग्रहियों को नमन: यूपी के सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1975 में लागू की गई इमरजेंसी की बरसी पर मंगलवार को कहा, "भारत के लोकतंत्र पर कलंक 'आपातकाल' 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस द्वारा देश पर थोपा गया था।" उन्होंने कहा, "उस अंधकार युग में तमाम अमानवीय यातनाओं को सहते हुए लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हेतु संघर्ष करने वाले सत्याग्रहियों को नमन।"