आपातकाल के विरोधियों को याद रखना चाहिए, इससे संविधान बचाने की ऊर्जा मिलती है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में आपातकाल का समय याद कर इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय लोगों पर अत्याचार हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि हमें आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को याद रखना चाहिए इससे हमें अपने संविधान को बचाए रखने की ऊर्जा मिलती है।