आपातकाल लगाना दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन इंदिरा गांधी ने इसके लिए माफी मांगी थी: शरद पवार
एनसीपी (एससीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि देश में 50 साल पहले लगाया गया आपातकाल दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसके लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा की सरकार ने मौलिक अधिकारों पर अंकुश लगाने, असहमति को दबाने, सामूहिक गिरफ्तारियां कराने और प्रेस सेंसरशिप लागू करने के लिए माफी मांगी थी।