आप थाना सुधारो वरना मैं सुधार दूंगा, थाने में घुसकर मारता हूं: एमपी में CSP से पूर्व मंत्री
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री अंचल सोनकर का एक सीएसपी को धमकाने का वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने सीएसपी से कहा, "3 मर्डर हो गए हैं...पुलिस बोल रही है कि कार्रवाई करेंगे। आप थाना सुधारो वरना हम सुधार देंगे...मैं थाने में घुसकर मारता हूं।" कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने उनके बयान की निंदा की है।