आप दिल्ली से चुनाव लड़ें, आपको लाखों वोट मिल जाएंगे: मेलोनी से इटली के डिप्टी पीएम
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत की 2023 की यात्रा का एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की सड़कों पर उनके स्वागत के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। उनकी लोकप्रियता को देखकर उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने मजाक में कहा था कि अगर वह यहां से चुनाव लड़ें तो उन्हें 10-लाख वोट मिल सकते हैं।