आप दिल्ली जैसे शहर को भी संभाल नहीं पा रहे हैं: जहांगीरपुरी हिंसा पर शाह से शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा पर कहा है, "(गृह मंत्री) अमित शाह को दिल्ली को एकजुट और अविभाजित रखने को लेकर कदम उठाने चाहिए थे।" उन्होंने कहा, "आपके पास सत्ता है लेकिन आप दिल्ली जैसे शहर को भी संभाल नहीं पा रहे हैं...दिल्ली में कुछ भी होता है तो विश्व में संदेश जाता है।"