आप नौकरानी से शादी नहीं कर रहे, खाना बनाने में आपको भी मदद करनी होगी: शख्स से सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तलाक से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान पति को फटकार लगाई। शख्स का आरोप था कि शादी के बाद उसकी पत्नी ने खाना बनाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने पति से कहा, "आप नौकरानी से नहीं जीवनसाथी से शादी कर रहे हैं...आपको खाना बनाने और...कपड़े धोने में भी योगदान देना होगा।"