आप नियमों के खिलाफ जाकर राहुल गांधी को रियायत दे रहे हैं: स्पीकर ओम बिरला से अमित शाह
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को 'आतंकवादी' कहा। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला से कहा, "सदन में यह कैसे चल सकता है?" उन्होंने कहा, "आप एकतरफा नियमों के ऊपर जाकर उनको रियायत दे रहे हैं...हमें संरक्षित कीजिए, ऐसे नहीं चलता।"