आप नहीं चाहते कि भारत धर्मनिरपेक्ष हो?: संविधान से कुछ शब्दों को हटाने की याचिका पर SC

संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रह्मण्यम स्वामी सहित अन्य याचिकाकर्ताओं से पूछा है, "आप नहीं चाहते कि भारत धर्मनिरपेक्ष हो?" कोर्ट ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता संविधान के 'बुनियादी ढांचे' में निहित है। वहीं, याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि ये शब्द संसद में बहस के बिना जोड़े गए।

Load More