'आप' ने एमपी व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले दोनों राज्यों में सह-प्रभारी किए नियुक्त
'आप' के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद संदीप पाठक ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों राज्यों में पार्टी के सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सूची के मुताबिक, जगतार सिंह दियालपुरा व रजनीश कुमार दहिया को एमपी का जबकि अमोलक सिंह व अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है।