'आप' ने एमसीडी में मेयर पद के लिए महेश और डिप्टी मेयर के लिए रविंद्र को बनाया उम्मीदवार
'आप' ने एमसीडी में मेयर व डिप्टी मेयर पद पर होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने मेयर पद पर करोलबाग के देवनगर वॉर्ड-84 से पार्षद महेश खींची व डिप्टी मेयर पद पर अमन विहार वॉर्ड-41 से पार्षद रविंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। पदों पर 26 अप्रैल को चुनाव होंगे।