'आप' ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने 60 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी
'आप' ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार को 60 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। 'आप' ने उडुपी सीट से प्रभाकर पुजारी जबकि कोलार सीट से सुहेल दिल नवाज़ को टिकट दिया है। इससे पहले 'आप' ने 80 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था।