'आप' ने गुजरात चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, केजरीवाल व मान का नाम शामिल

'आप' ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है। 20 लोगों की सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम शामिल हैं। गुजरात में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी का नाम भी सूची में शामिल है।

Load More