'आप' ने गुजरात में गठित की नई कार्यसमिति, किशोरभाई देसाई बने नए प्रदेश अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपनी गुजरात इकाई की नई कार्यसमिति गठित की। 'आप' गुजरात ने राज्य में पार्टी के नए पदाधिकारियों की सूची ट्विटर पर शेयर की है जिसके मुताबिक, पार्टी ने किशोरभाई देसाई को प्रदेश अध्यक्ष जबकि मनोज सोरठिया को प्रदेश महासचिव बनाया है। दरअसल, 'आप' ने बुधवार को अपनी गुजरात इकाई भंग कर दी थी।

Load More