'आप' ने गोवा में गठित की नई कार्यसमिति, अमित पालेकर बने नए प्रदेश अध्यक्ष
'आप' ने मंगलवार को अपनी गोवा इकाई की नई कार्यसमिति गठित की है। 'आप' की गोवा इकाई की प्रभारी आतिशी ने राज्य में पार्टी के नए पदाधिकारियों की सूची ट्विटर पर शेयर की है जिसके मुताबिक, पार्टी ने अमित पालेकर को गोवा इकाई का नया अध्यक्ष बनाया है। दरअसल, 'आप' ने सोमवार को गोवा कार्यसमिति को भंग कर दिया था।