'आप' ने दिल्ली में झुग्गी तोड़ने के नोटिस के खिलाफ बीजेपी मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
दिल्ली में झुग्गियों को तोड़ने के डीडीए के नोटिस को लेकर 'आप' के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए दिल्ली पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। 'आप' विधायक आतिशी ने कहा कि चुनावों से पहले बीजेपी ने झुग्गियों के स्थान पर मकान देने का वादा किया था।