'आप' ने सीएम केजरीवाल पर किए गए पोस्ट को लेकर चुनाव आयोग से की बीजेपी की शिकायत
'आप' ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पार्टी के अन्य सदस्यों की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों व एडिटेड वीडियो शेयर करने को लेकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने केजरीवाल को लेकर किए गए पोस्ट को आचार संहिता का उल्लंघन बताया और बीजेपी पर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।