'आप' ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
'आप' ने हरियाणा निकाय चुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें 13 नाम घोषित किए गए हैं। सूची में, भिवानी से इंदु, चरखी दादरी से शिवेंद्र सिंह, जींद से रजनीश, कैथल से नीलम रानी आदि नाम शामिल हैं। गौरतलब है, राज्य में 19 जून को निकाय चुनाव होंगे जिसके नतीजे 22 जून को घोषित किए जाएंगे।