'आप' ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए राजू सोलंकी को बनाया राष्ट्रीय संयुक्त सचिव

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले 'आप' ने शनिवार को एक नोटिस जारी कर राजू सोलंकी को पार्टी का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया। 'आप' के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने सोलंकी को नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गुजरात में कोली समाज के बड़े नेता माने जाने वाले सोलंकी 30 अक्टूबर को 'आप' में शामिल हुए थे।

Load More