'आप' नेता संजय सिंह ने दूसरी बार ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ
'आप' नेता संजय सिंह ने उप-राष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में मंगलवार को दिल्ली में लगातार दूसरी बार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। इस दौरान संजय की पत्नी अनीता सिंह भी मौजूद थीं। अनीता ने कहा, "संजय उन सभी ज़िम्मेदारियों को पूरा करेंगे जो (दिल्ली के) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सौंपी हैं।"