आप पूछ सकते हैं लेकिन बहस न करें: मणिपुर CM के इस्तीफे के सवाल पर रिपोर्टर से शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार पर भड़क गए। पत्रकार ने मणिपुर में जारी हिंसा के बीच राज्य के सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे और पीएम मोदी के मणिपुर यात्रा को लेकर सवाल किया था जिसपर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आप सवाल पूछ सकते हैं लेकिन बहस न करें।"