आप पर नहीं बन रहा कोई भी Tax फिर भी क्यों ज़रूरी है NIL टैक्स रिटर्न भरना?
ज़ीरो टैक्स देनदारी होने पर भी निल ITR फाइल करना फायदेमंद है। इसे भरने से टैक्स रिफंड आसानी से क्लेम करने में और लोन व क्रेडिट कार्ड अप्रूवल में मदद मिलती है। इससे निवेश में हुए नुकसान को कैरी फॉरवर्ड किया जा सकता है और नियमित ITR फाइलिंग से स्टूडेंट व टूरिस्ट वीज़ा का प्रोसेस आसान हो जाता है।