आप प्रेरणा रही हैं: सानिया मिर्ज़ा की आखिरी ग्रैंड स्लैम स्पीच पर ऐक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा
अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की आखिरी ग्रैंड स्लैम स्पीच को रीट्वीट कर लिखा है, "प्यारी सानिया, निज़ाम क्लब (हैदराबाद) में बचपन में आपको खेलते देखने से लेकर आपके चैंपियन बनने तक, आप प्रेरणा रही हैं।" उन्होंने कहा, "बधाई, आपने (कई) लड़कियों को मज़बूत बनाया है।" सानिया अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच में हार गई थीं।