आप प्रेरणा हैं: रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स डबल्स का खिताब जीतने पर सहवाग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में मेन्स डबल्स का खिताब जीतने पर 'X' पर लिखा है, "रोहन, आप प्रेरणा हैं।" वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "उम्र नहीं...हमारा जज़्बा हमें परिभाषित करता है।" वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, "ओपन एरा में 43 वर्ष की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी।"