आप फ्रीबीज़ कल्चर चाहते हैं तो यह होना ही है: दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई मौतों पर HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने राव आईएएस कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर जांच अधिकारी, डीसीपी और एमसीडी आयुक्त को शुक्रवार को पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने प्रशासन से कहा, "आप फ्रीबीज़ कल्चर चाहते हैं...टैक्स नहीं जुटाना चाहते तो यह होना ही है।" बकौल कोर्ट, फ्रीबीज़ के चलते सरकार के पास ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने के पैसे नहीं हैं।