आप बहुत अच्छा लड़े: चुनाव नतीजों के बाद पहली बार लखनऊ में अखिलेश से मिलकर मुलायम
विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार सपा अध्यक्ष और अपने बेटे अखिलेश यादव से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) स्थित पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव ने मुलाकात की। इस दौरान मुलायम ने कहा, "अखिलेश बहुत अच्छा लड़े तुम...बहुत-बहुत बधाई।" गौरतलब है, विधानसभा चुनाव में सपा-गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की जिसके कारण हार का सामना करना पड़ा।