आप भी अपने बच्चे को देते हैं Nestle का लेक्टोजन? FSSAI की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है मामला
FSSAI ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए हैं। कंपनी के बेबी-फूड प्रोडक्ट लेक्टोजन प्रो-1 के प्रचार में 'व्हे-प्रोटीन आसानी से पचने’ का दावा नियमों के खिलाफ पाया गया। वहीं, NAN Excella Pro Stage-1 के प्रचार में ‘5-HMOs’ और 'व्हे-प्रोटीन' से जुड़े दावों पर आपत्ति जबकि फॉलो-अप फॉर्मूला में Biotin की मात्रा तय मानक से कम मिली है।