आप भी भेज सकते हैं शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा पर अपना नाम, क्या होगी प्रक्रिया?
नासा दुनियाभर के लोगों को अपने नाम शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन तक भेजने का मौका दे रहा है। इसके लिए go.nasa.gov/AdoptAPixel पर जाना होगा। ये नाम उसके 'ड्रैगनफ्लाई’ रोटरक्राफ्ट मिशन के तहत अंतरिक्षयान में रखी एक माइक्रोचिप पर दर्ज किए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिशन की याद के तौर पर डिजिटल बोर्डिंग पास मिलेगा।