आप भारत के हीरो हैं: मिस्र पहुंचे पीएम मोदी की तारीफ करते हुए प्रवासी भारतीय
शनिवार को दो दिवसीय राजकीय दौरे पर मिस्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक प्रवासी भारतीय ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "आप भारत के हीरो हैं।" प्रवासी भारतीयों ने अमेरिकी कांग्रेस में पीएम मोदी के संबोधन और उनके नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति की भी सराहना की।