आप मेरी ताकत और प्रेरणा थे, आपको याद करता हूं: पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर संजय
ऐक्टर संजय दत्त ने अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर बुधवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, "अच्छे और बुरे हालात में...मेरे मार्गदर्शन...के लिए आप हमेशा साथ थे।" उन्होंने लिखा, "आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर ज़रूरत में मेरा सहारा थे...आपको याद करता हूं।" सुनील का 2005 में हार्ट अटैक से निधन हुआ था।