आप लोगों की कृपा के कारण ही पाकिस्तान से लौट पाया हूं: कोलकाता में स्वागत के बीच BSF जवान
पाकिस्तान की कैद से छूटकर भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने स्वागत करने वाले लोगों और मीडियाकर्मियों को लेकर कहा, "आप लोगों की कृपा के कारण ही मैं (पाकिस्तान से) लौट पाया हूं।" गौरतलब है कि शॉ 20 से अधिक दिनों तक पाकिस्तान की कैद में रहे थे।