आप लोग ऐसा करना बंद करेंगे!: तस्वीरें खींचने पर पैपराज़ी से ऐक्टर शाहिद कपूर

ऐक्टर शाहिद कपूर ने सोमवार रात एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद पैपराज़ी द्वारा उनकी तस्वीरें खींचे जाने को लेकर कहा, "आप लोग ऐसा करना बंद करेंगे!" इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहिद संग उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी दिख रही हैं। शाहिद हाल ही में फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नज़र आए थे।

Load More