आप वायनाड से भी हारेंगे, आओ हैदराबाद में किस्मत आज़माओ: राहुल गांधी से ओवैसी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनौती देते हुए कहा है कि वह वायनाड से भी चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा, "आओ, हैदराबाद से चुनाव लड़ो...अपनी किस्मत आज़माओ। आप मेदक से भी...लड़ सकते हैं।"
दरअसल, शुक्रवार को राहुल गांधी ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम में बीजेपी, टीआरएस और ओवैसी को चुनौती देने की बात कही थी।