'आप' विधायक अमानतुल्लाह के बेटे ने नोएडा में पेट्रोल पंप कर्मियों को पीटा, केस दर्ज
दिल्ली की ओखला सीट से 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस ने मंगलवार को नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट की जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अमानतुल्लाह के बेटे ने पंप पर लाइन तोड़कर पेट्रोल लेने की कोशिश की जिसे लेकर विवाद हुआ। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज किया गया है।