'आप' विधायक अमानतुल्लाह को दिल्ली पुलिस ने घोषित किया हिस्ट्री शीटर, दर्ज हैं 18 केस
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को 30-मार्च को हिस्ट्री शीटर व खराब चरित्र वाला घोषित किया जा चुका है। बकौल पुलिस, अमानतुल्लाह के खिलाफ अब तक 18 मामले दर्ज हैं। दरअसल, गुरुवार को मदनपुर खादर इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने पर अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था।