आप सच में बड़बोले हैं भाई: ज़ोमैटो के सीईओ के वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले पोस्ट पर कुणाल कामरा
ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया है कि कंपनी ने एक वेन्यू पर सर्वाधिक लोगों को फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग देने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उनसे कहा, "आप डिलीवरी पार्टनर्स की औसत आय बता सकते हैं?...नहीं…लेकिन आप रोज़ाना ऑर्डर हुई बिरयानी का ब्योरा दे सकते हैं…आप सच में बड़बोले हैं भाई।"