आप सब मुझे भगोड़ा कहते हो, किसी भी कोर्ट ने कभी भी मुझे दोषी नहीं ठहराया है: ललित मोदी
सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप का खुलासा करने के बाद ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने लिखा, "आप सभी मुझे 'भगोड़ा' कहते हैं...(लेकिन) किस अदालत ने मुझे कभी दोषी ठहराया है...किसी ने नहीं...सब जानते हैं कि भारत में कारोबार करना कितना मुश्किल है।" उन्होंने आईपीएल को लेकर कहा, "सब...जानते हैं कि मैंने...सब अकेले किया था।"