आप सबको पहचान रहा हूं, दोबारा आने नहीं दूंगा: पत्रकारों से राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र मीडिया के सवालों पर भड़क गए। वायरल हुए वीडियो में वह पत्रकारों से कहते दिखे, "देखिए मैं आप सबको पहचान रहा हूं, दोबारा आने नहीं दूंगा।" गौरतलब है, भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ट्रस्ट के पहले सीईओ बने हैं।