आप सभी को सज़ा देनी है: संसद की कैंटीन में लंच से पहले विभिन्न दलों के सांसदों से पीएम
संसद की कैंटीन में कई सांसदों के साथ शुक्रवार को अचानक लंच करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर उन लोगों से कहा, "चलिए...आप सभी को सज़ा देनी है।" इन सांसदों में बीजेपी सांसद हीना गावित, जामयांग सेरिंग नामग्याल, एल मुरुगन, टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू, बीएसपी सांसद रितेश पांडेय और बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा शामिल रहे।