‘आप’ सरकार बनने के बाद से पंजाब में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं: मनीष तिवारी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि पंजाब में 'आप' की सरकार बनने के बाद से कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पुलिस को विश्वास में लेने और पंजाब में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की ज़रूरत है। रविवार को मानसा में मूसेवाला की हत्या हुई थी।